सितंबर 20, 2018

हिंदी व्याकरण ( Hindi Vyakaran ) - भाषा,वर्ण विचार,की विस्तृत जानकारी । UPTET व शिक्षक भर्ती परीक्षा में निश्चित सफलता हेतु पढ़ें

हिंदी व्याकरण ( Hindi Vyakaran ) - भाषा,वर्ण विचार,की विस्तृत जानकारी । UPTET व शिक्षक भर्ती परीक्षा में निश्चित सफलता हेतु पढ़ें

✴ भाषा-1 हिन्दी ✴
      ⚫ भाग-1 ⚫

"भाषा वह साधन है जिसके माध्यम से हम सोचते है और अपने भावों/विचारो को व्यक्त करते है।"

   🥀Topic-वर्ण-विचार 🥀
➡ किसी भाषा के व्याकरण ग्रन्थ में इन *तीन तत्वों* की विशेष एंव आवश्यक रूप से चर्चा/ विवेचना की जाती है I
*🔹(1) वर्ण*
*🔹 (2) शब्द*
*🔹 (3) वाक्य*
*हिन्दी में 44 वर्ण होते है* जिन्हें दो भागो में बाटा गया है
*स्वर और व्यंजन*

*⚫ स्वर*- ऐसी ध्वनियाँ जिनका उच्चारण करने में अन्य किसी ध्वनि की सहायता की आवश्यकता नही होती, उन्हें स्वर कहते है I *स्वर 11 होते है*

*अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ, ऋ*

🔻 इन्हें दो भागो में बाटा जा सकता है I
*हस्व् एंव दीर्घ* I

🔻 जिन स्वरो के उच्चारण में अपेक्षाकृत कम समय लगे, उन्हें हस्व स्वर एंव जिन स्वरो को बोलने में अधिक समय लगे उन्हें दीर्घ स्वर कहते है I इन्हे मात्रा द्वारा दर्शाया जाता है I ये दो स्वरो को मिला कर बनते है अतः इन्हें सयुक्त स्वर कहते है I

*आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ दीर्घ स्वर है I*

*⚫ व्यंजन*- जो ध्वनियाँ स्वरो की सहायता से बोली जाती है, उन्हें व्यंजन कहते हे I जब हम क बोलते है तब उसमे क् + अ मिला होता है I इस प्रकार हर व्यंजन स्वर की सहायता से ही बोला जाता है I इन्हें पाँच वर्गो तथा स्पर्श, अन्तस्थ एंव ऊष्ण व्यजनो में बाँटा जा सकता है I

*स्पर्श* :
*क वर्ग*__ क्, ख्, ग्, घ्, (ङ्)
*च वर्ग*__ च्, छ्, ज्, झ् (ञ)
*ट वर्ग*__  ट्, ठ, ड्, ढ़् (ण्)
*त वर्ग*__ त्, थ, द् , ध् (न्)
*प वर्ग*__ प्, फ्, ब्, भ् (म्)

*अन्तस्थ*__ य, र, ल, व,
*उष्म*__ श्, ष, स्, ह्

*संयुक्ताक्षर*__
क्ष___ क् + ष्
त्र___ त् + र्
ज्ञ___ ज् + ञ
और श्र___ श् + र्

*हिन्दी वर्णमाला में 11 स्वर और 33 व्यंजन है कुल 44 वर्ण है तथा दिन संयुक्ताक्षर है* I
*➡ व्यंजनो का उच्चारण ⬅*
*क वर्ग*__ क्, ख्, ग्, घ्, (ङ्)
            👆🏻
*कण्ठ से उच्चारित वर्ण*

*च वर्ग*__ च्, छ्, ज्, झ् (ञ)
             👆🏻
*तालु से उच्चारित वर्ण*

*ट वर्ग*__  ट्, ठ, ड्, ढ़् (ण्)
             👆🏻
*मूर्द्धI से उच्चारित वर्ण*

*त वर्ग*__ त्, थ, द् , ध् (न्)
            👆🏻
*दंत्य से उच्चारित वर्ण*

*प वर्ग*__ प्, फ्, ब्, भ् (म्)
            👆🏻
*ओष्ठ से उच्चारित वर्ण*

*🥀इन्हें आठ भागों में बाटा गया है 🥀*

🔻 *1- स्पर्श* __ क, ख, ग, घ, ट, ठ, ड, ढ, त, थ, द, ध, प, फ, ब, भ

🔻 *2- स्पर्श संघर्षि*- च, छ, ज, झ

🔻 *3- संघर्षि*- फ, श, ह, ज, ष

🔻 *4- अनुनासिक*- ङ, ञ, ण, न, म

🔻 *5- पार्शिवक*- ल

🔻 *6- प्रकम्पित*- र

🔻 *7- उत्िक्षप्त*- ङ, ढ़

🔻 *8- अर्द्धस्वर*- य, व

*➡ बाह्य प्रयत्न के आधार पर सम्पूर्ण व्यंजनो को दो भागों में विभाजित किया जाता है*
🔹 *अल्पप्राण*
🔹 *महाप्राण*

🔻 *जिन वर्णों का उच्चारण करते समय मुख से निकलने वाले श्वास की मात्रा अल्प रहती है वह अल्पप्राण कहलाता है*
➡ प्रत्येक वर्ण समूह का पहला, तीसरा,पाँचवा वर्ण *"अल्पप्राण"* होता है

🔻 *जिन वर्णों का उच्चारण करते समय मुख से निकलने वाले श्वास की मात्रा अधिक रहती है वह "महाप्राण" कहलाता है*
➡ प्रत्येक वर्ण समूह का दुसरा, चौथा, तथा सभी उष्ण वर्ण *"महाप्राण"* है

*➡ स्वर तन्त्रियो के आधार पर⬅*
*🔻घोष/सघोष*- नाद या गूंज, जिन वर्णों का उच्चारण करते समय गूंज (स्वर तंत्र में कंपन) होती है I
*➡सभी स्वर घोष होते है और इन की संख्या कुल 30 होती है*
*क वर्ग, च वर्ग, आदि वर्गो के अन्तिम तीन वर्ण* *ग्,घ्,ङ,ज्,झ्,ज्,ञ आदि तथा य्,र्,ल्,व्,ह् घोष वर्ण है*

*🔻 अघोष*- इन वर्णों के उच्चारण में प्राणवायु में कम्पन नही होती हे अतः कोई गुंज न होने से ये अघोष वर्ण होते है I

*➡कुल संख्या- 13*
*सभी वर्गो के पहले और दूसरे वर्ण क्,ख्,च्,छ्,श,ष्,स् आदि सभी वर्ण अघोष है*

*🔻 अनुनासिक*- नाक का सहयोग रहता है जैसे- अँ, ऑ, ई, ऊँ आदि

*➡ कुछ महत्व्पूर्ण बाते ⬅*
*स्वराघात* तथा *बलाघात* का सम्बन्ध शब्दों के उच्चारण के समय वर्ण पर पड़ता है I इसके द्वारा शब्दों को समझने की चेतना सामने आती है I शब्दों का उच्चारण करते हुए किसी वर्ण पर अधिक बल दिया जाता है, उसे *"स्वराघात"* कहते है I यह बल स्वर पर अधिक होने के कारण *"स्वराघात"* कहलाता है I *"बलाघात"* का प्रभाव वर्णों के बदले शब्दों पर पड़ता है I बलाघात विशेषण के समान अर्थ  का निवारण तथा परिवर्तन में सहायता प्रदान करता है I
*"अनुतान"* उच्चारण के आरोह-अवरोह को *"अनुतान"* कहते है I यह आरोह-अवरोह शब्द तथा वाक्य का सही अर्थ प्रदान करता है।

हिंदी व्याकरण ( Hindi Vyakaran ) - भाषा,वर्ण विचार,की विस्तृत जानकारी । UPTET व शिक्षक भर्ती परीक्षा में निश्चित सफलता हेतु पढ़ें Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Auditor