नवंबर 04, 2022

SSC JHT Result 2022 : घोषित हुए जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा के परिणाम, देखें Direct लिंक

SSC JHT Result 2022 : घोषित हुए जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा के परिणाम, देखें Direct लिंक





SSC JHT Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा पेपर 1 2022 का परिणाम ssc.nic.in पर अपलोड कर दिए हैं। जो उम्मीदवार 1 अक्टूबर को कंप्यूटर आधारित टेस्ट में उपस्थित हुए थे वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।



1 अक्टूबर को कंप्यूटर आधारित टेस्ट में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एसएससी स्टेनो रिजल्ट 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। पेपर-I में आयोग द्वारा निर्धारित कट-ऑफ को लागू करने के बाद, पेपर- II में उपस्थित होने के लिए 3224 उम्मीदवारों को परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किया गया है।

बता दें, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को वर्णनात्मक टाइपर पेपर (Descriptive Typer Paper) या पेपर 2 के लिए उपस्थित होना आवश्यक है। SSC JHT  पेपर 4 दिसंबर 2022 (अस्थायी रूप से) को आयोजित किया जाएगा। SSC JHT पेपर 2 शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइट्स पर नियत समय पर अपलोड किए जाएंगे।

SSC JHT मार्क्स 2022

योग्य और गैर-योग्य उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट से अपने पंजीकृत लॉग-इन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपने अंकों की जांच कर सकते हैं। SSC JHT मार्क्स लिंक 06 नवंबर 2022 से 30 नवंबर 2022 तक उपलब्ध है।

SSC JHT Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic.in  पर जाना होगा।

स्टेप 2- होम पेज पर दिखाई दिए गए "Latest News" पर जाएं।

स्टेप 3- अब " Junior Hindi Translator, Junior Translator, and Senior Hindi Translator Examination, 2022 – Declaration of the result of Paper-I for appearing in Paper-II" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4- एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।

स्टेप 5- अब चयनित उम्मीदवारों की डिटेल्स चेक करें।

SSC JHT Result 2022 : घोषित हुए जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा के परिणाम, देखें Direct लिंक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: admin